प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे खोजें

प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे खोजें pradhan mantri awas yojana list me naam kaise khoje : पीएम आवास योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को पहले मिलता है जिनका नाम लिस्ट में शामिल हो। अगर अभी तक आपका नाम लिस्ट में नहीं आया है, तब घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा नई लिस्ट में नाम खोज सकते हो। यहाँ हम नई आवास लिस्ट में अपना नाम खोजने की पूरी जानकारी दे रहे है।

प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में अपना नाम खोजने की सुविधा ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। लेकिन अधिकांश लोगों को लिस्ट में नाम खोजने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि नई प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे खोजें ? तो चलिए शुरू करते है।

नई प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे खोजें ?

स्टेप-1 pmayg.nic.in को ओपन करें

प्रधान मंत्री आवास योजना लिस्ट में अपना नाम खोजने के लिए सबसे पहले हमें ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में pmayg.nic.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करें। इसके द्वारा आप सीधे ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 IAY/PMAYG Beneficiary को चुनें

पीएम आवास योजना की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। हमें आवास लिस्ट में अपना नाम खोजना है इसलिए यहाँ मेनू में Stakeholders विकल्प को चुनें। इसके बाद दिए गए विकल्प में IAY/PMAYG Beneficiary ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये।

pm-awas-yojana-list-me-naam-khoje

स्टेप-3 Advanced Search ऑप्शन को चुनें

इसके बाद एक सर्च बॉक्स स्क्रीन में दिखाई देगा। प्रधान मंत्री आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम खोजने के लिए यहाँ Advanced Search विकल्प को सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

pm-awas-yojana-list-me-naam-khoje

स्टेप-4 राज्य, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत चुनें

अब सबसे पहले राज्य में अपने राज्य का नाम सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद जिला में अपने जिला का नाम चुनें। फिर अपने ब्लॉक का नाम चुनें। इसके बाद पंचायत में अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। सभी विवरण सेलेक्ट करने के बाद Search बटन को चुनें।

pm-awas-yojana-list-me-naam-khoje

स्टेप-5 प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में नाम खोजें

जैसे ही अपने राज्य, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके सर्च करेंगे, स्क्रीन पर नई पीएम आवास योजना की लिस्ट खुल जाएगी। यहाँ बेनेफिशरी का नाम, पिता/पति का नाम, बीपीएल नंबर, आदि विवरण दिया रहेगा। इस आवास लिस्ट में आप अपना नाम खोज सकते हो।

pm-awas-yojana-list-me-naam-khoje

स्टेप-6 नाम से आवास लिस्ट में अपना नाम खोजें

आप अपने नाम के द्वारा भी प्रधान मंत्री आवास योजना लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हो। इसके लिए अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, पंचायत का नाम चुनें। इसके बाद Search by Name वाले बॉक्स में अपना नाम लिखें। फिर दिए गए Search को सेलेक्ट करके नाम से पीएम आवास लिस्ट में नाम खोज सकते हो।

pm-awas-yojana-list-me-naam-khoje

स्टेट वाइज प्रधान मंत्री आवास योजना लिस्ट में नाम खोजें

यहाँ हमने एक राज्य के द्वारा आपको बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे खोजें। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी बहुत आसानी से आवास लिस्ट में नाम खोज सकेंगे। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं पीएम आवास लिस्ट में अपना नाम खोजने का लिंक दे रहे है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामआवास लिस्ट में नाम खोजें
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)यहाँ क्लिक करें
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jammu And Kashmir (जम्मू और कश्मीर)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)यहाँ क्लिक करें
Meghalaya (मेघालय)यहाँ क्लिक करें
Mizoram (मिजोरम)यहाँ क्लिक करें
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)यहाँ क्लिक करें
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे खोजें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई ही व्यक्ति बिना किसी परेशानी के घर बैठे ऑनलाइन आवास लिस्ट में अपना नाम खोज पायेगा। अगर लिस्ट में नाम खोजने में आपको कोई परेशानी आये या पीएम आवास योजना से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

प्रधान मंत्री आवास योजना लिस्ट में अपना नाम खोजने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम प्रधान मंत्री आवास योजना की पूरी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – pmawasyojana.org धन्यवाद !

PM Awas Yojana

pmawasyojana.org वेबसाइट में आपको आवास योजना की नई लिस्ट, आवास योजना में आवेदन, आवास का पैसा और नई - नई पीएम आवास योजना की जानकारी मिलेगा।

3 thoughts on “प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे खोजें”

Leave a Comment